Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल: देखिए थाने के मुंशी का रौब, व्यवसायी को फोन पर दी जेल भेजने की धमकी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 16, 2019

सुपौल: देखिए थाने के मुंशी का रौब, व्यवसायी को फोन पर दी जेल भेजने की धमकी

कोशी लाइव:अक्की

सुपौल। जिले के पिपरा थाने में पदस्थापित मुंशी ने एक व्यवसाई को मोबाइल पर धमकी देते हुए जेल भेज देने की बात कही है। पीड़ित व्यवसाई ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर दोषी मुंशी पर कार्यवाई करते न्याय की गुहार लगाई है। दिए आवेदन में पिपरा वार्ड नंबर 10 निवासी व्यवसाई चंदन कुमार ने कहा है कि 14 मई 2019 की रात करीब 9:30 बजे मुंशी के मोबाइल से उनके मोबाइल पर फोन आया कि मैं पिपरा थाने का मुंशी बोल रहा हूं। जेपी भाई कुछ बोले थे, समझ में नहीं आ रहा क्या। इस पर चंदन ने कहा कि भूल गए सर। फिर मुंशी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है और कहता है कि उठाकर जेल भेज देंगे तो सबकुछ समझ में आ जाएगा। जिस पर चंदन फिर बोलता है कि हमको कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है। जिसपर मुंशी और भड़क जाता है और कहने लगता है कि रुको आज ही जेल भेजते हैं। वह तो जेपी भाई कह दिए इसीलिए हम मान गए। एक महीना जेल में रहोगे सब ठिकाना लग जाएगा। आज शाम हम खुद गश्ती पर निकल रहे हैं तब समझ में आ जाएगा। चंदन ने आवेदन में आगे कहा है कि इन तमाम बातों को उन्होंने मोबाइल में भी रिकॉर्ड किया हुआ है। उन्होंने मुंशी पर धमकी देने एवं पैसा मांगने का आरोप लगाया है।
------------------------
कौन है जेपी
दरअसल बातचीत के दौरान मुंशी द्वारा बार-बार जिस जेपी का नाम लिया जा रहा है वह थाने का कोई कर्मी नहीं है। लेकिन थाने में उनकी हनक ऐसी है कि उनके बिना क्या मजाल कि कोई फरियादी सीधे तौर पर किसी पुलिस वाले से बात कर ले। दरअसल जेपी पुलिस और पब्लिक के बीच की कड़ी का काम करता है।