Kosi Live-कोशी लाइव भागलपुर:भागलपुर में किराना स्टोर में लगी भयावह आग में जिंदा जलने से बचा दुकानदार का बेटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 2, 2019

भागलपुर:भागलपुर में किराना स्टोर में लगी भयावह आग में जिंदा जलने से बचा दुकानदार का बेटा

कोशी लाइव:अक्की

भागलपुर के नाथनगर में बीती रात एक किराना स्टोर में लगी भयावह आग की चपेट में आकर दुकान के अंदर मौजूद दुकान मालिका का बेटा जिंदा जलने से बच गया।
दरअसल ललमटिया थाना क्षेत्र के नरगा दिलदारपुर में बुधवार रात नौ बजे के करीब अचानक एक किराना स्टोर में आग लग गयी। यह दुकान विश्वनाथ महतो की है। देखते-देखते किराना स्टोर को भयावह आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिस वक्त दुकान में आग लगी उस वक्त दुकान के अंदर विश्वनाथ का पुत्र अनिल महतो मोमबत्ती जलाकर दुकान बढ़ाने की तैयारी कर रहा था। अचानक जलती मोमबत्ती दुकान में गिर गयी और देखते ही देखते फैल गई।
जलती दुकान को देखकर बड़ी स्थानीय संख्या में स्थानीय लोग बुझाने दौड़े। लोगों ने बालू और पानी दुकान में फेकना शुरू किया करीब पौने घंटे आग पर काबू पाने में लगे। लोगों की अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग की भयावह लपटों में घिरे अनिल दुकान में रखी डीप फ्रीजर में घुस गया और खुद को जिंदा जलने से बचा लिया। आग बुझ जाने के बाद अनिल फ्रीजर से बाहर निकला। वह हादसे में आंशिक रूप से घायल हो गया। आग की खबर सुनकर ललमटिया पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को फोनकर बुलाया लेकिन तबतक आग बुझ चुकी थी।

घायल अनील ने दावा किया कि आग से दुकान के गल्ले में रखी चार हजार नगदी सहित 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गयी। बताया कि दुकानदारी से इनके पूरे घर का भरण पोषण होता था। 
वहीं नाथनगर अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आवासीय जलने पर आपदा के तहत लाभ का प्रावधान है। दुकान में आग लगी है इसको लेकर मुआवजे का लाभ पीड़ित को नही मिलेगा।