Kosi Live-कोशी लाइव Lok Sabha Elections 2019- राजद का नारा, करे के बा...लड़े के बा...जीते के बा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 4, 2019

Lok Sabha Elections 2019- राजद का नारा, करे के बा...लड़े के बा...जीते के बा

कोशी लाइव:अक्की

करे के बा...लड़े के बा...जीते के बा। राजद ने लोकसभा चुनाव के लिए नया नारा गढ़ा है। यह नारा उस गीत का हिस्सा बना है जो राजद ने अपने प्रचार के लिए तैयार कराया है। गीत का वीडिओ जल्द रिलीज होगा। 
दरअसल राजद का यह नारा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नारे से मिलता जुलता है। ममता का नारा है करबो, लड़बो जीतबो। भाजपा को हराने के लिए तेजस्वी प्रसाद यादव ने गीत तैयार कराया है। गीत में लालू के देशज अंदाज के पुट हैं, तो भोजपुरी का भी समावेश है। गीत के केन्द्र में लालू प्रसाद को रखते हुए ब्रांडिग नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की की गई है। तेज प्रताप यादव के साथ भी तेजस्वी अपने अंदाज में दिख रहे हैं। 
गीत के माध्यम से राजद ने अपने वोटरों की उस भावना को उकेरा है जिसमें सरकार बदलने की प्रतिबद्धता दिख रही है। साथ ही लालू प्रसाद के उस वक्तव्य को भी जोड़ा गया है, जिसके माध्यम से वे अपने वोटरों को पहले कई बार आगाह कर चुके हैं। गीत में कहा गया है- दुश्मन होशियार, जागा बिहार, किया है ये यलगार, बदलेंगे सरकार।