Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पटना जंक्शन से एक करोड़ से ज्यादा का विदेशी सोना साथ ही 1.19 लाख विदेशी सिगरेट भी बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 4, 2019

BIHAR:पटना जंक्शन से एक करोड़ से ज्यादा का विदेशी सोना साथ ही 1.19 लाख विदेशी सिगरेट भी बरामद

कोशी लाइव:अक्की

डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने सोना तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। तीन तस्करों को गिरफ्तार करते हुए डीआरआई पटना की टीम ने 3 किलोग्राम से ज्यादा का विदेशी सोना बरामद किया है। हाल के दिनों में विदेशी सोना की यह बड़ी बरामदगी है। सोने की कीमत 1.10 करोड़ रुपए आंकी गई है। 
म्यंमार से तस्करी कर लाया गया था
डीआरआई पटना की टीम को विदेशी सोना की तस्करी की खबर मिली। इसके बाद टीम ने गुरुवार को पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-4 पर छापेमारी कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम अशोक कुमार, अभिमन्यु और अर्जुन हैं। तीनों पंजाब के रहनेवाले हैं। तस्करों ने सोने के बीस पिस अपने अंडरगारमेंट में छुपाकर रखा था। उनके पास से बरामद सोने का कुल वजन 3319.640 ग्राम। डीआरआई के मुताबिक तस्करों ने पूछताछ में बताया कि सोना म्यंमार से तस्करी के जरिए भारत लाया गया था। ये ट्रेन से गुवाहाटी से हाजीपुर पहुंचे। उसके बाद पटना आए और यहां से संपूर्ण क्रांति ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली सोना की डिलेवरी होनी थी। 
1.19 लाख विदेशी सिगरेट भी बरामद
इससे पहले डीआरआई ने पटना जंक्शन से ही विदेशी सिगरेट की खेप भी बरामद की है। तस्कर सिगरेट की यह खेप गुवाहाटी-दादर एक्सप्रेस से मुंबई भेज रहे थे। बरामद सिगरेट की कीमत 18 लाख रुपए आंकी गई है।