Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:रेणु कुशवाहा, पूनम देवी और विजय कुमार कुशवाहा ने भाजपा से दिया इस्तीफा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 5, 2019

मधेपुरा:रेणु कुशवाहा, पूनम देवी और विजय कुमार कुशवाहा ने भाजपा से दिया इस्तीफा

कोशी लाइव:अक्की

भाजपा की नेता पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक पूनम देवी, मधेपुरा से 2014 के भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार कुशवाहा सहित कई नेताओं ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि अगला कदम साथियों से बातचीत कर उठाऊंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कुशवाहा समाज की उपेक्षा की है। इसके अलावा बड़े नेताओं से मुलाकात नहीं हो पाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊपर- ऊपर ही टिकट बांट दिया जाता है। समाज के लोग जब लोकसभा में नही जाएंगे तो समाज की बात कौन उठाएगा? दल में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो गया है। 
पूनम ने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा को भारत जलाओ पार्टी बोला था, आज उसी के साथ हैं। भाजपा सरकार समाज को बांटने में लगी है।