कोशी लाइव:अक्की
पटना। बिहार में अपराधी बेलगाम हो गया है। पुलिस का खौफ नहीं रहा। बीती रात भागलपुर में बदमाश घर में घुसकर लड़की को तेजाब से नहला दिया। इस मामले की चहुंओर निंदा हो रही है। लेकिन इससे बदमाशों को कोई फर्क नहीं पड़ा। भागलपुर मामले के हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि इसी तरह का दूसरा मामला गोपालगंज से सामने आ गया है
पटना। बिहार में अपराधी बेलगाम हो गया है। पुलिस का खौफ नहीं रहा। बीती रात भागलपुर में बदमाश घर में घुसकर लड़की को तेजाब से नहला दिया। इस मामले की चहुंओर निंदा हो रही है। लेकिन इससे बदमाशों को कोई फर्क नहीं पड़ा। भागलपुर मामले के हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि इसी तरह का दूसरा मामला गोपालगंज से सामने आ गया है
गोपालगंज संवाददाता के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के कांधगोपी मध्य विद्यालय तथा जीन बाजार के बीच सुनसान रास्ते पर स्कूटी से जा रही आशा कार्यकर्ता को हेलमेट पहने दो बाइक सवार युवकों ने तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद सड़क पर गिरी आशा कार्यकर्ता को लोगों ने उठाया और इलाज के लिए उचकागांव अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़ता संघ की जिला कोषाध्यक्ष भी है।
हथुआ थाना क्षेत्र की 32 वर्षीया विवाहिता हथुआ प्रखंड की पंचायत में आशा कार्यकर्ता है। शनिवार की सुबह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह पंचायत भवन गई थी। कार्यक्रम के बाद वह स्कूटी से टीकाकरण सह मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यादो पिपरा के लिए रवाना हुई। जैसे ही वह कांधगोपी मध्य विद्यालय से आगे बढ़ी, बाइक पर हेलमेट पहने हुए दो लोगों ने पीछे से ओवरटेक का उस पर तेजाब फेंक दिया। वह बुरी तरह से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे उचकागांव अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण पूर्व से जेठ के साथ चल रहा जमीन का विवाद बताया गया है। पीडि़ता के बयान पर अफजाल अंसारी उर्फ डब्बू तथा साहिद राज को मामले में नामजद किया गया है।
उधर भागलपुर संवाददाता के अनुसार भागलपुर में अलीगंज में बीती रात इंटर की नाबालिग छात्रा को एसिड से नहला दिया गया था। इसे लेकर पूरा शहर गुस्से में है। शनिवार को भी कई संगठनों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं बदमाशों के सहयोगी प्रिंस कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह छात्रा के पड़ोस में रहता था। इस मामले में छात्रा के पिता ने बबरगंज पुलिस चौकी में बेटी पर एसिड से हमले का केस दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने प्रिंस समेत तीन अज्ञात पर बेटी पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक घटना में जो भी अपराधी शामिल हैं। उन्हें स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी। पुलिस ने फारेंसिक विभाग की टीम और डॉग स्क्वायड से भी घटनास्थल की जांच कराई है। यह जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने शनिवार को दी। वहीं घटना के विरोध शहर में कई जगह छात्र व सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया।
