Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया: नागेंद्र सिंह त्यागी, महबूब अली कैसर महिला प्रत्याशी रूचि सिंह,शोभा देवी सहित अन्य कई सारे उम्मीदवार प्रत्याशी ने डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 4, 2019

खगड़िया: नागेंद्र सिंह त्यागी, महबूब अली कैसर महिला प्रत्याशी रूचि सिंह,शोभा देवी सहित अन्य कई सारे उम्मीदवार प्रत्याशी ने डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया

कोशी लाइव: @अनिष कुमार संवाददाता खगड़िया
खगड़िया   नागेंद्र सिंह त्यागी, महबूब अली कैसर  महिला प्रत्याशी रूचि सिंह  शोभा देवी   सहित  अन्य  कई  सारे उम्मीदवार प्रत्याशी ने डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया .......



लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को खगड़िया संसदीय सीट से दस उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया.आज पर्चा दाखिल करने वालों में एनडीए समर्थित लोजपा के चौधरी महबूब अली कैसर,निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नागेन्द्र सिंह त्यागी, बहुजन मुक्ति पार्टी के मोनी कुमार,निर्दलीय रूचि सिंह,आम अधिकार मोर्चा के धीरेन्द्र चौधरी, निर्दलीय शोभा रानी व शिव नारायण सिंह,बहुजन समाज समाज पार्टी के रमाकांत चौधरी, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के उपेन्द्र सहनी एवं शिव सेना के संदीप कुमार साकेत का नाम शामिल था.
लोकसभा संसदीय क्षेत्र 25 से पार्टी व निर्दलीय से 11 लोस उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है
एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के रुप में खगडिया लोकसभा क्षेत्र से चौधरी महबूब अली कैसर, निर्दलीय उम्मीदवार नागेन्द्र सिंह त्यागी, दो महिला निर्दलीय उम्मीदवार रुचि सिंह व शोभा देवी (निर्दलीय) विनय कुमार वरुण (जनहित किसान पार्टी), रामाकांत चौधरी (बीएसपी), संदीप कुमार साकेत (शिवसेना), धीरेन्द्र चैधरी (आम अधिकार मोर्चा पार्टी), शिवनारायाण सिंह (निर्दलीय), उपेन्द्र सहनी (राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी), मोनी कुमार ( बहुजन मुकित् पार्टी) ने चुनाव के मैराथन दौड़ शामिल हो अपना पर्चा डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार के समक्ष दाखिल किया है. बताया गया है कि विनय कुमार वरुण प्रकम नामांकन दिन भी अपना पर्चा दाखिल किया था.
मालूम हो कि एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के रुप में खगडिया लोकसभा क्षेत्र से चौधरी महबूब अली कैसर ने आपना नामांकन किया. वहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत नामांकन के पश्चात वे जेएनकेटी के प्रागंण में स्थित सभा स्थल पर पहुंचकर मौजूद लोगों को संबोधित किया और आर्शीवाद प्राप्त किया. उक्त सभा स्थल पर बिहार सरकार के मंत्री एवं लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, बिहार सरकार के मंत्री शैलेश कुमार, सदर विधायक पूनम देवी यादव सहित मधेपुरा के राजग गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व सांसद दिनेश कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ नेतागण  मौजूद थे