Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:सदर अस्पताल में ब्लड जांच कराना मुश्किल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 20, 2019

मधेपुरा:सदर अस्पताल में ब्लड जांच कराना मुश्किल

कोशी लाइव:अक्की

सदर अस्पताल की पैथोलॉजी में मरीजों के लिए जांच कराना मुश्किल हो गया है।
पैथोलॉजी में स्टॉफ की कमी के कारण ब्लड, यूरिन का सेंपल देने के लिए भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। गुरुवार को तेज बुखार से पीड़ित एक मरीज पैथोलॉजी के बाहर फर्स पर लेटा रहा। करीब तीन घंटे बाद उसका सेंपल लिया गया।
मुरलीगंज निवासी प्रिंस कुमार ने गुरुवार को ओपीडी में डॉक्टरों से दिखाया। डॉक्टर ने देखने के बाद उसे ब्लड जांच कराने को कहा। लेकिन वहां भीड़ ज्यादा रहने के कारण उसका सेंपल तत्काल नहीं लिया जा सका। परेशान होकर वह पैथोलॉजी के बाहर ही फर्स पर लेट गया। करीब साढ़े दस बजे से एक बजे तक वह फर्स पर लेटा रहा । मरीज के साथ आए परिजन के शोर मचाने के बाद युवक का ब्लड लिया गया। भीड़ के कारण अन्य मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। पैथोलॉजी में एक ही स्टॉफ रहने के कारण समस्या दूर होती नहीं दिख रही है। डीएस डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि स्टॉफ की कारण समस्या खड़ी हो रही है।