Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: गिरफ्तार कुख्यात सिटियार को लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर छुड़ाया,14 नामजद व तीन सौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 5, 2019

सहरसा: गिरफ्तार कुख्यात सिटियार को लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर छुड़ाया,14 नामजद व तीन सौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

कोशी लाइव:सहरसा। 

सदर थाना पुलिस द्वारा बुधवार की शाम सहरसा बस्ती से दो तमंचे के साथ गिरफ्तार शातिर बदमाश मो. सिटियार को लोगों ने पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया। इस मामले में पुलिस ने 14 नामजद व तीन सौ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जबकि छह नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार हत्या, लूट व अन्य मामले के आरोपित बदमाश सिटियार को गिरफ्तार करने थानाध्यक्ष राजमणि के नेतृत्व में सहरसा बस्ती पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो लोडेड पिस्तौल भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया। लेकिन, इसी बीच स्थानीय लोगों द्वारा बदमाश के समर्थन में पुलिस पर हमला कर दिया गया। ईंट, पत्थर, लाठी डंडा, तलवार, फरसा आदि से लैस लोगों ने पुलिस दल को घेर लिया और पुलिस अधिकारी व जवानों से हथियार छीनने की कोशिश करते हुए बलपूर्वक बदमाश को छुड़ा लिया। लोगों के आक्रोश को देखकर पुलिस को वहां से भागना पड़ा। जिसके बाद सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में सदर थाना के कई अधिकारी व जवान, एसएसबी जवान के साथ पहुंचकर छापेमारी की। जिसमें हमला करने वालों की पहचान मो. इम्तयाज, मो. अशरफ अली, मो. निजामुद्?दीन, मो. मोसिम, मो. रजी अहमद, मो. मिकाई, सोनू, तारा खातुन, मजूम खातुन, नसीना खातुन, मो. नुरगनी, मो. कौशर, नसीना खातुन, मो. इश्हाक, पजीर शेख के रूप में की गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारी द्वारा बदमाश को भगाने के आरोपित के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान लाठीचार्ज भी किया गया। जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई। छापमारी में मो. इम्तयाज, मो. अशरफ, मो. निजामउद्?दीन, मो. मोसिम, मो. रजी अहमद, मो. मिकाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ अन्य महिला व पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया जिसे बाद में छोड़ दिया गया।

----
14 नामजद व तीन सौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। छह नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो लोडेड पिस्तौल की बरामदगी हुई है। शातिर बदमाश सिटियार को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
राजमणि, सदर थानाध्यक्ष, सहरसा


दो तमंचे के साथ तीन मवेशी चोर गिरफ्तार