Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:बंद कमरे में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 7, 2019

SAHARSA:बंद कमरे में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

कोशी लाइव: AKKY

सहरसा। शहर के संत नगर मोहल्ले में एक किराए के मकान में रह रही विवाहिता का गुरुवार को पंखे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ। विवाहिता के पति ने इसे आत्महत्या बताया हैं। किंतु पुलिस इस मामले की पूरी पड़ताल में जुट गई है। इधर, सूचना मिलते ही शाम में विवाहिता के मायके से परिजन पहुंच गये हैं। इसके आधार पर अब पुलिस भी कार्रवाई करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिले के बाथ गांव निवासी सतीश कुमार झा ने आठ वर्ष पूर्व झंझारपुर की रहने वाली अनामिका झा से प्रेम विवाह किया था। महिला अपने पति व एक सात वर्षीय बच्चे के साथ संतनगर मोहल्ले में एक किराए के मकान में रहती थी। इस बाबत मृतका के पति ने बताया कि वह सुबह में अपने बच्चे को लेकर पिता के आवास पर गये हुए थे। वहां से लौटते वक्त सब्जी और अन्य सामान खरीदकर वापस घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब उन्होंने धक्का देकर गेट खोला तो देखा कि उनकी पत्नी गले में कपड़ा बांधकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली थी। इस घटना को देखने के बाद उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पति के मुताबिक, उनकी पत्‍‌नी पिछले कुछ वर्षों से तनाव में रहती थी और इसका वे इलाज भी चिकित्सक से करा रहे थे। हालांकि इस घटना से पूर्व भी उनकी पत्‍‌नी ने दो बार नस काटने की कोशिश की थी। हालांकि जिस पंखे से महिला का शव लटका हुआ था। उसके नीचे पलंग था। पलंग पर घुटने मुड़े हुए थे जिसके कारण अब यहां पर अन्य कई तरह की चर्चाएं हो रही है।
उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजमणि ने इस मामले में पति समेत अन्य लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है। शाम में मृतका के परिजन पहुंच चुके थे। हालांकि कोई बयान अबतक पुलिस को नहीं दिया गया था।