कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी। गम्हरिया थाना क्षेत्र के इटवा जीछपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में सिंहेश्वर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस ने जिवछपुर निवासी मो. जमाल के 10 वर्षीय पुत्री लाडो परवीन की मौत हो गयी। ठोकर मारने के बाद सुपौल की तरफ भाग गए। दुर्घटना में मौके पर ही बच्ची की मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गम्हरिया- सिंहेश्वर पथ पर बच्ची का शव रोड पर रखकर 10 बजे जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मुआवजा की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष किशोर कुमार घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। जाम लगभग 2 घंटे तक लगा रहा। इस बीच यातायात सुविधा ठप होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । उधर तेज रफ्तार से आ रही एक ईट लोड ट्रैक्टर ने कौड़िहार तरावे पंचायत के वार्ड नंबर 7 के निवासी गणेश राम के पत्नी इंदिरा देवी को ठोकर मार दिया जिसके कारण इंदिरा देवी का मौत हो गयी। हालांकि लोगों ने घायल को गम्हरिया पीएससी लाया जहां कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बभनी निवासी संतोष सिंह का ट्रैक्टर ईट लेकर जा रहा था। इंदिरा देवी मायके भेलवा से अपना गांव कौड़िहार तरावे जा रही थी। इसी दौरान पीछे से ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दिया। दुर्घटना में घायल महिला को लोगों ने आनन-फानन में गम्हरिया पीएससी लाया जहां की उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मुआवजा की मांग की।