कोशी लाइव:अक्की
सहरसा : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व बसपा सुप्रीमो मायावती के संबंध में व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो डालने के मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रशासनिक अधिकारी दरिवंद कुमार पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी कमल किशोर चौधरी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि भारतीय जीवन बीमा निगम सहरसा में पदस्थापित प्रशासकीय पदाधिकारी दरिवंद कुमार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सहायक व्यय प्रेक्षक बनाते हुए अभ्यर्थी व्यय कोषांग में प्रतिनियुक्त किया था। अभ्यर्थी व्यय निर्वाचन कोषांग के सुचारू रूप से चलाने व प्रबंधन के लिए एक्सपेंडिचर सेल नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। दिनांक 13 मार्च को इस ग्रुप में दरिवंद कुमार के द्वारा बसमा सुप्रीमों मायावती और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बहुत ही अश्लील वीडियो डाला गया। उन्होंने ग्रुप एडमिन की हैसियत से प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि इस व्हाट्सएप ग्रुप में जिले के राज्य कर सहायक आयुक्त धर्मदेव कुमार, सभी बीडीओ, सभी सीओ, सभी सीडीपीओ के अलावा जिलाधिकारी व अन्य पदाधिकारी सम्मलित हैं।