Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:छात्रवास में लगी आग, छात्र की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 16, 2019

सुपौल:छात्रवास में लगी आग, छात्र की मौत

कोशी लाइव:अक्की

संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल) : त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पतरघट्टी वार्ड नंबर आठ में गुरुवार की देर रात एक निजी स्कूल (नवप्रभात गुरुकुल टेन प्लस टू कोचिंग सेंटर सह आवासीय विद्यालय) में भीषण आग लगने से छात्रवास में सो रहे वर्ग दो के आठ वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जबकि अन्य किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। मृतक थाना क्षेत्र के पथरागौरधैय पंचायत के मुसहरनिया गांव के वार्ड नंबर चार निवासी दिनेश मंडल का लगभग पुत्र रविन्द्र कुमार (आठ वर्ष) है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं कोचिंग संचालक छातापुर थाना क्षेत्र के कटही गांव निवासी र¨वद्र यादव सहित अन्य लोग मौके से फरार हैं।
रात्रि करीब 12.30 बजे स्कूल की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उस समय स्कूल के छात्र और अन्य गहरी नींद में सो रहे थे। जिससे आग लगने का उन लोगों को आभास नहीं हुआ। जब तक माजरा समझते तब तक फूस की बनी सभी झोपड़ीे इसकी चपेट में आ चुकीं थीं। जिससे एक झोपड़ी में सो रहे दूसरी कक्षा के छात्र रविन्द्र कुमार की झुलसकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने तक सबकुछ जल कर राख हो गया। कोचिंग के ही एक शिक्षक ने बताया कि इस कोचिंग सेंटर में करीब 100 छात्र-छात्रएं पढ़ाई कर रहे हैं। घटना की रात छात्रवास में आठ बच्चे थे। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
छात्रवास में लगी आग, छात्र की मौत