कोशी लाइव: विकास तांती
सहरसा। बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के बाइपास रोड सौरबाजार-सहरसा मुख्य मार्ग स्थित नहर पुल के समीप गुरुवार को शाम करीब सात बजे नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर बाइक, मोबाइल समेत नगद रुपया लूट लिया।
जानकारी अनुसार बाइक सवार पतरघट ओपी क्षेत्र के करियथ गांव निवासी सलेन्द यादव ने अपने रिश्तेदार सदर थाना क्षेत्र के सपठियाही जा रहे थे। उसी क्रम में बैजनाथपुर मेहता टोला से करीब दो सौ गज पश्चिम नहर पुल के पास चार-पांच अज्ञात नकाबपोश बदमाश घात लगाये पुल के नीचे झाड़ी में बैठे थे। जैसे ही बाइक चालक बाइक लेकर पुल के समीप पहुंचा तो सभी नकाबपोश बदमाशों ने झाड़ी से निकलकर पुल पर खड़ा हो गये और हथियार के बल पर बाइक समेत मोबाइल नगद लगभग एक हजार रुपये लूट लिये। घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर ओपी प्रभारी संजीव कुमार एएएसआई श्रद्धानंद मांझी ने दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी लियी। स्थानीय लोगों ने वरीय अधिकारियों से प्रत्येक दिन बाई पास रोड में गश्ती बढ़ाने की मांग की है। कुछ माह पूर्व भी नहर पुल के समीप एक व्यवसायी समेत अन्य लोगों से नकाबपोश अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमे स्थानीय पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में असफल साबित हो रहा है। इस बाबत बैजनाथपुर ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे बाईपास बैजनाथपुर नहर की समीप अज्ञात नकाबपोश अपराधियों के द्वारा घटना की सूचना दूरभाष पर मिली है। लेकिन पीड़ित के द्वारा आवेदन नही मिला है।
