Kosi Live-कोशी लाइव ख़बरें जरा हटके:ATM से अब बिना कार्ड के भी निकाल सकेंगे रुपये, जानिए कैसे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 16, 2019

ख़बरें जरा हटके:ATM से अब बिना कार्ड के भी निकाल सकेंगे रुपये, जानिए कैसे

कोशी लाइव:अक्की

मुजफ्फरपुर,  अगर आप डेबिट कार्ड घर भूल गए हो और अचानक जरुरत आ जाए तो बिना कार्ड के भी एटीएम से रुपये निकाल सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए 'योनो कैश' एप लांच किया है। इसके द्वारा बिना डेबिट कार्ड के ही सिर्फ पिन जेनरेट कर  रिफ्रेंश नंबर से एटीएम से रुपये निकाल सकते हैं।
शुक्रवार को बैंक के मिठनपुरा शाखा में इसका शुभारंभ क्षेत्रीय प्रबंधक कुंदन ज्योति ने किया। उन्होंने बताया कि इसके पिन से कार्ड के पिन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ये सिर्फ आधा घंटा के लिए ही सक्रिय होगा।
शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने 'योनो कैश' एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर एजीएम अरुण कुमार, मुख्य प्रबंधक विजय कुमार झा, राजन राय, दीपक वर्णवाल, अवनीश पाठक, आलोक रंजन आदि मौजूद थे। 
महत्वपूर्ण बातें 
- 'योनो कैश' एप में जेनरेट करना होगा पिन, बैंक से एसएमएस के द्वारा मिलेगा रिफ्रेंश नंबर।
- एटीएम से कैश निकालने के लिए दोनो अनिवार्य। रुपये निकालते समय दोनों रखना होगा याद। 
- एक बार रुपये निकालने के बाद काम नहीं करेगा पिन व रिफ्रेंश नंबर, हर बार करना होगा जेनरेट। 
- पिन व रिफ्रेंश नंबर जेनरेट होने के आधा घंटा के अंदर निकाल लेने होंगे रुपये। 
- आपके डेबिट कार्ड एवं पिन से नहीं पड़ेगा फर्क। 
- इसके माध्यम से एक दिन में 20 हजार रुपये तक निकाल सकते है ग्राहक। 
- साइबर क्राइम पर लगेगा अंकुश। कार्ड नहीं होने पर भी निकलेगा रुपया।