कोशी लाइव:अक्की
पटना। बिहार में अब AK-47 के बाद AK-56 की भी बरामदगी हो रही है और इस बार AK 56 को मुंगेर से नहीं बल्कि पटना से सटे वैशाली से जिले से जब्त किया गया है, जिसके बाद पुलिस के बीच हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव में छापेमारी की, जहां के शंकर राय के घर से AK 56 बरामद किया गया है और इसके साथ ही चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात शंकर का गैंग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है और इस सूचना के बाद पुलिस ने जफराबाद गांव में छापेमारी की और AK-56 बरामद किया