कोशी लाइव: कन्हैया कु.
बिहार में अपराध की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है. अकेले सहरसा में अपराधियों ने महज 24 घंटे के दौरान दो व्यवसायियों को गोली मार दी. मामला बिहरा थाना क्षेत्र का है, जहां दो व्यवसायियों को अलग अलग जगह गोली मारकर जख्मी कर दिया गया जिसमें प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी 25 वर्षीय नरेश कुमार की हालत चिंताजनक बनी हुई है.उनका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है वहीं किराना व्यवसायी सीताराम चौधरी को पांव में गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया है. दोनों व्यवसायी पंचगछीया स्टेशन के पास ही अपना व्यवसाय चलाते हैं. नरेश के परिजनों की मानें तो नरेश पंचगछीया स्टेशन से सहरसा कार्ड लाने आ रहा था और उसके पास बीस हजार रुपया था.
इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली मार दी और पैसे छीनकर फरार हो गए. नरेश के साथ एक बच्चा जो प्रत्यक्षदर्शी है उसकी मानें तो बीच रोड पर अपराधियों ने अपनी मोटरसाइकिल लगाकर पहले पैसे की मांग की फिर देर करने पर दूसरे अपराधी द्वारा गोली मार देने को कहा गया.
युवक मधेपुरा जिला के भतरंदा का रहने वाला है. दूसरी घटना में किराना व्यवसायी सीताराम चौधरी को उस समय गोली मार दी गई जब वो दुकान बन्द कर मोटरसाइकिल से अपने गांव बिजलपूर आ रहे थे. इसी दौरान पंचगछीया स्टेशन और बिजलपूर के बीच लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए सीताराम चौधरी को गोली मार दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाका में जहां दहशत का माहौल है वहीं पुलिस इस घटना के बाद छानबीन में जुट गई है ।रिपोर्ट- कुमार अनुभव