Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:पतरघट प्रखंड के मानिकपुर गांव में आग लगने से लगभग 25 से 30 घर जल कर राख - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 11, 2019

सहरसा:पतरघट प्रखंड के मानिकपुर गांव में आग लगने से लगभग 25 से 30 घर जल कर राख

कोशी लाइव:@आशीष कुमार झा


सहरसा जिला के  पतरघट प्रखंड के मानिकपुर गांव में आग लगने से लगभग 25 से 30 घर जल कर राख हो गई। आग की खबर सुनते ही कुछ ग्रामीणों ने अग्निशामक दल को सूचित किया खबर सुनते ही मौके पर अंचलाधिकारी अंचल निरीक्षक अनिल मिश्रा प्रशासन के सुरक्षाकर्मी हरेराम पासवान राधे पासवान चिकित्सक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा  पंचायत के मुखिया वीरेंद्र यादव जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर साह भूत पूर्व मुखिया चंडिका साह एवं सभी ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लाखों की राशि की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग से प्रीत परिवारों को ना रहने के लिए घर ना खाने के लिए अनाज ना पहने के लिए कपड़ा बचा। जिन परिवार वालों को घर आग की चपेट में आया उनका नाम रमेश मंडल ,कैलाश मंडल ,उमेश मंडल, बाबा जी मंडल ,राजेंद्र मंडल, रिजलो  मंडल ,रविंद्र मंडल ,भूपेंद्र मंडल ,चंदेश्वरी यादव ,विजय यादव, सुरेश यादव ,शंभू यादव ,धर्म यादव, शंभू ठाकुर एवं अन्य लोगों का घर जलकर राख हुआ।