कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा। स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों की एक बैठक सोमवार को कुलपति डॉ. अवध किशोर राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कुलपति ने कहा कि सभी विभागों में नियमित रूप से सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करें। सभी लैब अपटूडेट करें। पहले से जो भी उपकरण विभाग में है, उसे सात दिनों के अंदर इंस्टॉल करें। यदि किसी उपकरण की मरम्मत जरूरी हो या कोई चीज खरीदनी हो, तो विभागीय परिषद से निर्णय लेकर काम करें। विभागीय खाते से भुगतान सुनिश्चित करें। इसके अलावा सभी प्रायोगिक परीक्षाओं को अविलंब संपन्न करें, क्योंकि शीघ्र ही स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। बैठक में वित्त परामर्शी सुरेश चंद्र दास, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. रीता सिंह, डॉ. रामचंद्र प्रसाद मंडल, सुभाष झा, डॉ. विमल सागर, डॉ. कपिलदेव प्रसाद यादव, डॉ. अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।