Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 24, 2019

सुपौल।शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

कोशी लाइव:
छातापुर। सुपौल। संतोष कुमार भगत

सोहटा पंचायत में लोगों द्वारा जनप्रतिथियों के नेतृत्व में रविवार को श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें पुलवामा में शहीद वीर सपूतों की आत्मा की शांति के लिये लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया
। इसके बाद शहीद जवानों के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वही लोगों ने जवानों पर हुये आतंकी हमले  की निंदा भी की है। लोगों ने कहा कि आतंकी संगठन के नापाक हरकत से देश मे चारों और गुस्सा है। जनता देश के जवान के आत्मा की शांति के लिये सरकार से आतंकियों से बदला लेने की मांग की है। आमजनों ने कहा कि देश की करोड़ो जनता की रक्षा के लिये डटे रहने वाले जवान की मौत को कभी बर्दास्त नही किया जायेगा।  मौके पर दीपेश सिंह, रोहीत कुमार, भाष्कर कुमार सिंह, रूपक कुमार सिंह, रोहित सिंह, अमरेश कुमार तिवारी, लड्डू यादव, उपेंद्र यादव आदि थे। उधर, मुख्यालय स्थित एक प्ले स्कूल में भी श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों के नेतृत्व में बच्चों ने शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर सत्य प्रकाश, मनीष कुमार, शुशील कुमाए, निहारिका कुमारी, पुष्पा,  निशा, मनीष आदि थे।