Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल: भूमि पूजन कर,अस्पताल का शिलान्यास - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 23, 2019

सुपौल: भूमि पूजन कर,अस्पताल का शिलान्यास

कोशी लाइव:  छातापुर । सुपौल। संतोष कुमार भगत। 

प्रखंड के रामपुर पंचायत के सिद्दीकी चौक  समीप शानिवार को राजद के राष्टीय  युवा महासचिव संजीव मिश्रा ने भूमि पूजन कर पनोरमा हॉस्पिटल का  शिलान्यास किया । जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस कार्य की सराहना की। श्री मिश्रा ने बताया की इस क्षेत्र में कोई भी बड़ी हॉस्पिटल नही रहने के कारण काफी दिकत्तों का सामना करना पड़ता था , हम इस क्षेत्र के हैं हमने जब समस्या देखा तो हमने फैसला किया कि एक हॉस्पिटल बनवाया जाय । आज जिसकी बधिवत शुरुआत भूमि पूजन कर किया गया । मोके पर समाजसेवी कविता मिश्रा ने बताया की इस क्षेत्र के लोंगो को छोटी मोटी बीमारी का इलाज करवाने भी पटना दिल्ली जाना पड़ता है जिससे समय के साथ साथ पैसों की भी बर्बादी होती है। गरीब परिवार के लोग समय और पैसों के अभाव में अपना इलाज नही करवा पाते पनोरमा हॉस्पिटल खुलने से यहाँ के लोगो को काफी राहत मिलेगी। मौके पर मानवाधिकार प्रदेश सचिव डॉक्टर शक्तिनाथ झा ने बताया कि छातापुर प्रखंड क्षेत्र प्राचीन काल से ही गरीब अतिपिछड़ों का क्षेत्र रहा है इस सुदूर क्षेत्र में इस तरह का अस्पताल का निहत जरूरी था जो पनोरमा ग्रुप के संस्थापक संजीव मिश्रा के द्वारा करवाया जा रहा है यह हम ग्रामीणों के लिए गर्व की बात है हु मुखिया संध प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार  ने बताया कि इस कार्य के लिए मैं पनोरमा ग्रुप को कीजबकि डहरिया मुखिया सह जाप प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने भी इस कार्य के लिए पनोरमा ग्रुप का सरहाना किया।  वही शिक्षक मिहिर मिश्रा, राकेस मोहन झा,धमदहा मध्य मुखिया डॉक्टर बीके यादव, नगर अध्यक्ष मधेपुरा श्याममल यादव, शिशुपाल सिंह बछावत , माधोपुर मुखिया सरयुग प्रसाद मंडल, अयोध्या सिंह, जगरनाथ सिंह ,सूरज चंद्र प्रकाश पप्पू,  सोनू झा सम्राट ,विपिन कुमार यादव,  रंजय कुमार आदि मौजूद थे।