Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां:छात्र के आपत्तिजनक पोस्ट पर गुस्से का इजहार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 19, 2019

पूर्णियां:छात्र के आपत्तिजनक पोस्ट पर गुस्से का इजहार

कोशी लाइव:अक्की

फेसबुक पर एक छात्र द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने के बाद श्रीराम सेवा संघ और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में जाकर गुस्से का इजहार किया। सहायक खजांची थाने में आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे श्रीराम सेवा संघ के राणा सिंह ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को देश अभी तक भूला नहीं है। इस बीच एक युवक द्वारा इस तरह का पोस्ट कर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इन्होंने बताया कि मिल्लियां इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने फेसबुक पर पोस्ट डाला है। उस पोस्ट को बजरंग दल के विकास आदित्य ने लोगों के सामने रखा।
पोस्ट वायरल होते ही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। बजरंग दल के विकास आदित्य ने कहा कि जल्द ही छात्र की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बजरंग दल आंदोलन को विवश हो जाएगा। इस बाबत पूछे जाने पर एमआईटी के निदेशक डॉ. असद इमाम ने बताया कि पोस्ट के बारे में अभी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी। छात्र दोषी पाया गया तो तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदन ले लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जाएगी।