Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया: बजरंग दल समेत महेशखुंट वासियों ने शहीद वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 15, 2019

खगड़िया: बजरंग दल समेत महेशखुंट वासियों ने शहीद वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

कोशी लाइव:@रतुल कुमार
खगड़िया।
 जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार शाम 6 बजे महेशखूंट बाजार उमड़ पड़ा। बजरंग दल और महेशखूंट वाशियों की पहल पर महेशखूंट झिकटिया पंचायत भवन से महेशखूंट कैशव चौक होते हुऐ महेशखूंट आसाम रोड होते हुऐ NH-31 काजिचक ढाला होते हुऐ महेशखूंट कार्तिक स्थान तक  कैंडल मार्च निकाला गया। दो मिनट का मौन रखकर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों शहरवासी श्रद्धांजलि मार्च कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में शामिल हर किसी के मन में इस घटना के प्रति रोष दिखा। लोगों ने इसका मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की। कैंडल मार्च में ये हुए शामिल बजरंगदल के जिलासहसंयोजक अभिनव उदित , आशिषि केजरीवाल, ऋषिकांत भगत , भाजपा नेता सुजीत राणा, उदय राम, रिकेश यादव, ब्रजेश, मुकेश चौरसिया, नवल मिश्रा, पवन बाजोरिया, विजय कुमार , गुंजन पाठक, गोपाल कुमार, संतोष कुमार, श्याम आदि नें श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभी राष्ट्रप्रेमियों नें आतंकवादियों को सरेआम गोली मारने का मांग किया। कार्तिक स्थान महेशखूंट के प्रांगण मे सभा को संबोधित कर समाप्त किया गया।