Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:कचहरी चौक के पास गोलीबारी से दहशत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 14, 2019

सहरसा:कचहरी चौक के पास गोलीबारी से दहशत



कोशी लाइव:@अफ्लाक शमीम

शहर के कचहरी चौक स्थित पेंशनर भवन के समीप बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर दहशत फैला दिया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह सदल बल कचहरी रोड स्थित पेंशनर भवन के समीप पहुंचे और मामले की छानबीन की।

प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने पेंशनर भवन के समीप खड़े एक युवक के ऊपर हवाई फायरिंग की। गोलीबारी के बाद सभी बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। जिस युवक पर गोलीबारी की घटना हुई वह किसी ठेकेदार का ड्राइवर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार को सदर थाना पुलिस को बाइक सवार बदमाशों के हथियार के साथ शिवपुरी व आसपास घूमने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस जवान बदमाशों को पकड़ने के लिए पहुंचे, तबतक वे लोग फरार हो चुके थे। गोलीबारी की घटना को आपसी विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।


मछली विक्रेता को चाकू मारकर किया जख्मी


बंगाली बाजार स्थित रेलवे ढाला के समीप दिनदहाड़े एक बदमाश ने मछली विक्रेता को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी नीतीश कुमार ने बताया कि वह ढाला के समीप मछली बेच रहा था। इसी दौरान एक बदमाश आया और चाकू मारकर भाग गया।