Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया:देर रात बाजार में लगी आग, 80 दुकानें खाक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, February 18, 2019

पूर्णिया:देर रात बाजार में लगी आग, 80 दुकानें खाक

कोशी लाइव:अक्की

पूर्णिया में देर रात बाजार में लगी आग, 80 दुकानें खाकअगलगी- रात 11.30 बजे लगी आग, डेढ़ घंटे तक रही अफरातफरी- पांच सौ के करीब लोग आए और आग बुझाने में मदद की पूर्णिया शहर के भट्ठा बाजार स्थित हटिया इलाके में रात करीब 11.30 बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में करीब 80 दुकानें आई हैं। इनमें से आधी सब्जी की दुकानें हैं। इलाका काफी घना हैं, जहां आवासीय मकान के अलावा बड़ी-बड़ी दुकानें भी हैं। घटना के तुरंत बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के घरों के लोग डर के मारे अपना सामान सड़क पर रख आए। खासतौर से सिलेंडर। अग्निशमन विभाग की टीम दो दमकल लेकर आई। जल्द ही एक का पानी खत्म हो गया। इससे लोगों में रोष पैदा हो गया। मौके पर केहाट सहायक, केहाट और मरंगा थाने की पुलिस बचाव कार्य मे जुटी है। आसपास के करीब पांच सौ लोग भी बचाव के कार्य में लगे हैं। महिलाएं और बच्चे भी घरों से पानी लाकर आग बुझाने में योगदान दे रहे थे। बताया गया कि सब्जी मंडी की एक दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। मंद रफ्तार में पछुआ हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई। घटनास्थल पर धमाके के आवाज के कारण यह तय है कि कुछ सिलेंडर फटे हैं। इस वजह से बचाव में लगे लोगों को करीब जाने की हिम्मत नहीं हुई। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि बनमनखी से भी दमकल की गाड़ी को बुलाया गया है। रात करीब एक बजे आग को और फैलने से रोक दिया गया। लपटें थम गईं, मगर दुकानों में रखा सामान सुलगता ही रहा।