कोशी लाइव:@लक्ष्मी कु.
सहर सा।
पामा पंचायत के सहगौरा बस्ती स्थित की वार्ड 3 मे बुधवार की रात शौच करने गये एक व्यक्ति की मौत पोखर में डूबने से हो गयी। जानकारी के अनुसार उक्त बस्ती के बवलु सादा 40 वर्ष पिता गणेशी सादा बुधवार की रात को घर के बगल के एक पोखर किनारे शौच करने गया तथा पैर फिसल जाने के कारण अधिक पानी में चला गया तथा उसकी मौत हो गई। जब देर तक वह घर नहीं आया तो उसकी पत्नी मनजुन देवी खोजने गई तो वह पोखर में डूबा हुआ था। रात को शव नहीं निकला जा सका। सूचना मिलते ही ओ पी अध्यक्ष अकमल हुसैन पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा चौकीदार को तैनात कर दिया। गुरूवार को सबेरे सूचना मिलते ही अंचल निरीक्षक अनील मिश्र सअनि जितेंद्र कुमार पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल स्थल पहुंचे तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को पोखर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेजा। मुखिया निरंजन कुमार मेहता उर्फ महादेव मेहता ने तत्काल पीड़ित परिवार को कबीर अंन्तेष्ठी के लिए तीन हजार की राशि दिया। जपा के मुकेश कुमार, जदयू अध्यक्ष राज कुमार, भाजपा अध्यक्ष शशि कुमार कुशवाहा, सहित कई लोगों ने पीड़ित परिवार को सहयोग दिलाने का जिला प्रशासन से मांग किया है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित 5 बच्चे छोड़ गये। व्यक्ति की मौत होने से पत्नी व बच्चों के सामने विपत्ति का पहाड़ टूट गया हैं।