Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा। दिव्यांगों के बीच ट्राय साइकिल वितरित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 17, 2019

मधेपुरा। दिव्यांगों के बीच ट्राय साइकिल वितरित

कोशी लाइव:

@iqbal Raja
कुमारखंड(मधेपुरा)सामाज कल्याण विभाग द्वारा विक्लांग को सामान्य लोगों के भाती चलने फिरने का अवसर प्रदान करने हेतु भुमि सुधार उप समाहर्ता मधेपुरा गोपाल कुमार के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन कुमार सिंहा ने विलांगों के बीच ट्राय साइकिल का वितरण किया।मौके पर विसनपुर सुनंदर पंचायत के लक्ष्मीनीया वार्ड संख्या10निवासी अंनत यादव समेत अन्य को ट्राय साइकिल उपलब्ध कराते हुए कहा कि विलांग व्यक्तियों को भी सामान्य नागरिक के तरह जीने का अधिकार है।इसके लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा कृत्रिम संसाधन के तौर पर ट्राय साइकिल उपलब्ध कराया जाता है।इसके सहारे विक्लांग व्यक्ति एक जगह से दुसरे जगह जाने आने के अलावा आवश्यकता का काम कर सकते हैं।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू यादव, कार्यालय सहायक विकास कुमार, वार्ड सदस्य अनमोल यादव, सरजुग सरदार, अनिल यादव समेत लाभुक एवं अन्य लोग मौजूद थे।