कोशी लाइव:
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हुआ है। इसकी जानकारी खुद अमित शाह ने ट्विटर के जरिए दी। शाह ने ट्विट किया-मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा। शाह का इलाज एम्स में चल रहा है। वरिष्ठ डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उन्हें ओल्ड प्राइवेट वार्ड (301 नंबर) में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार शाह आज रात 9.12 बजे एम्स में भर्ती हुए हैं।

