Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा। गोलीबारी से फिर थर्राया सहरसा, बाल बाल बचा दुकानदार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 18, 2019

सहरसा। गोलीबारी से फिर थर्राया सहरसा, बाल बाल बचा दुकानदार

कोशी लाइव:अक्की

सहरसा – बिहार के सहरसा में फिर सुशासन की सरकार को अपराधी दिखा रहा है ठेंगा। जी हाँ ये ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के प्रशान्त सिनेमा रोड की है जहाँ देर रात बेख़ौफ़ बाइक सवार अपराधियों ने निजी रेल टिकट आरक्षण सह एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर के दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में फैलाया सनसनी। इस गोलीबारी की घटना में बाल-बाल बचा दुकानदार तो वहीं पुलिस घटना स्थल से दो खोखा बरामद कर जुटी तफ्तीश में।
बतातें चलें कि विगत 12 जनवरी को देर शाम केरला बोर्डिंग स्कूल के संचालिका पर भी ताबड़तोड़ अपराधियों ने गोली चलाई थी जिसमें अभी तक पुलिस मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। देर रात फिर एक दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, इससे आप कयास लगा सकते हैं कि सुशासन की सरकार में पुलिस का ख़ौफ़ अपराधियों पर बिल्कुल नहीं है।
इस घटना को लेकर पीड़ित जितेंदर भगत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दो तीन लड़का कुछ-कुछ रकम दुकान से जबरदस्ती लेकर चला जाता था और दो तीन दिन से लड़का आता था और कान में पिस्टल सटा देता था और कहता था दो लाख रुपया दो और आज मेरा छोटा भाई दुकान पर था और हम बाहर में खड़े थे। तभी दो अपराधी मुँह में कपड़ा लपटे हुए आया और बोला तुमलोग नहीं सुनता है नहीं दोगे रुपया, इतना कहने के बाद अपराधी एक गोली काउन्टर पर चलाया और दूसरा गोली मेरे भाई पर चलाया और भगदड़ होने के बाद अपराधी भाग गया।
इस बाबत पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अभी हमलोग कुछ नहीं बता सकते हैं हम गस्ती में थे अभी घटना स्थल पर आये हैं और देख रहे हैं जो फायरिंग हुआ है और दो खोखा भी बरामद किये हैं।