Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:संतान नहीं होने पर विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या, प्राथमिकी दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 18, 2018

MADHEPURA:संतान नहीं होने पर विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या, प्राथमिकी दर्ज

कोशी लाइव:AKKY

संतान नहीं होने पर महिला को किया जाता था प्रताड़ित
संवाद सूत्र,आलमनगर(मधेपुरा): थाना क्षेत्र के खुरहान  में विवाहिता की हत्या जहर खिलाकर कर दी गई। मामला को लेकर मृतका के चाचा ने मंगलवार को थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मौसम कुमारी (24) की शादी खुरहान में हुई थी। वह अपने ससुराल में ही रह रही थी। खगड़िया जिले के गोगरी थानान्तर्गत भोजुआ निवासी मृतका के चाचा शैलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि रविवार को उनकी भतीजी को ससुराल वालों ने जहर खिलाकर मार डाला है। उसके बाद मारकर शव को भी जला दिया है। उन्होंने बताया कि मौसम की शादी 12 मई 2014 में पंकज झा से हुई थी। शादी के बाद से ही वे लोग बराबर मौसम को प्रताड़ित किया करते थे। संतान नहीं होने के कारण मारपीट भी किया जाता था। रविवार को उसके पति पंकज झा, ससुर प्रमोद झा, सास सुशीला देवी, ननद नीतू देवी, देवर दिल खुश झा ने मिलकर  जहर खिलाकर मौसम को मार डाला। उसके बाद शव को जला दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामला  दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए  छापामारी की जा रही है।