कोशी लाइव:AKKY
सुपौल। मंगलवार की सुबह एसएच 91 के भवानीपुर चौक पर दो वाहनों के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। वीरपुर पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। स्कार्पियो चालक गाड़ी छोड़ भागने में कामयाब रहा। एसएच 91 के भवानीपुर चौक के पास बलुआ बाजार की तरफ जा रही स्कार्पियो नंबर बीआर-11 ए/9525 तथा वीरपुर की तरफ आ रही म¨हद्रा मैजिक नंबर बी आर 50 पी/1539 में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहन में हुई टक्कर में मैजिक चालक फतेहपुर वार्ड नंबर 02 निवासी बुद्धन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। गम्भीर रूप से घायल चालक की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। स्कार्पियो चालक मौके का फायदा उठाते हुए गाड़ी छोड़ भागने में सफल रहा। अन्य किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वीरपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त किया गया।
महनार से चोरी गई मोटरसाइकिल सुपौल में बरामद, चोर गिरफ्तार
सुपौल : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से चार दिन पूर्व चोरी गई मोटरसाइकिल सदर थाना पुलिस ने सुपौल से बरामद की। इस सिलसिले में एक चोर को भी गिरफ्तार किया गया है। सदर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की शाम पिपरा रोड स्थित एफसीआइ गोदाम के समीप पुलिस द्वारा वाहन चे¨कग किया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार हो सुपौल की ओर से जा रहा था। पुलिस को देख उस पर सवार दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा कर खेत की ओर भाग गया, लेकिन एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया जो अपने बारे में महनार थाना क्षेत्र के लावापुर निवासी संजीत राय बताया तथा पुलिस को देख भागने वाले व्यक्ति के बारे में पिपरा थाना क्षेत्र के बसहा गांव निवासी अनिल यादव व राजदीप यादव बताया। जब मोटरसाइकिल के बाबत संजीत से पुलिस ने पूछताछ की तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। तत्पश्चात पुलिस मोटरसाइकिल की डिक्की से प्राप्त कागजात का अवलोकन किया तो पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल रामनारायण शर्मा, 6/बी दत्ता पाड़ा लाईन कोलकाता, स्थायी निवासी गोरीगामा, वार्ड नं.-5, थाना महनार का है। मोटरसाइकिल के कागजात के साथ पुलिस को एक मोबाइल नम्बर भी मिला, जिस पर सम्पर्क किया गया तो पता चला कि वह नम्बर मोटरसाइकिल मालिक का है और उसकी मोटरसाइकिल 14 दिसम्बर की रात ही चोरी गई थी। इसे ले महानार थाना में कांड संख्या-379/18 भी दर्ज किया गया है। तत्पश्चात पुलिस ने संजीत से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव के एक साथी जिमेदार दास के साथ मिलकर उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है तथा अपने जान-पहचान के घर बसहा जा रहे थे। पुलिस ने तत्क्षण कांड संख्या-714/18 दर्ज कर संजीत को गिरफ्तार कर लिया।

