Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा":अपराधियों ने दिनदहाड़े एक 30 वर्षीय युवक को चाकू मारकर किया जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 18, 2018

सहरसा":अपराधियों ने दिनदहाड़े एक 30 वर्षीय युवक को चाकू मारकर किया जख्मी

कोशी लाइव:AKKY



सहरसा – बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक 30 वर्षीय युवक को चाकू मारकर किया जख्मी। जख्मी युवक गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बम्फर चौक के समीप की बताई जा रही है। जख्मी का नाम आशीष कुमार सिंह बताया जा रहा है जो सहरसा जिले के सरडीहा गाँव का रहनेवाला है।
बता दें कि जख्मी युवक आशीष कुमार सिंह सदर थाना क्षेत्र के बम्फर चौक के समीप किराये के मकान में रहकर दवा प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता था और आज अपने कंपनी के कार्य से बाईक पर सवार होकर जा रहा था। अचानक उसी मोहल्ले के रहने वाले मानस झा ने उस युवक को गाली देने लगा जब उक्त युवक ने इसका विरोध किया तो ताबड़तोड़ चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में किया भर्ती, तो वहीं पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी का फर्द बयान लेकर आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी।