कोशी लाइव#अक्की।
संवाद सूत्र,कुमारखंड(मधेपुरा): कुमारखंड थाना के बेलारी ओपी अंतर्गत रानीपट्टी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देसी पिस्तौल और दो गोली के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना अंतर्गत 90 हजार रुपये के लूट की घटना को अंजाम देने वाला गुड्डू यादव के बारे में किसी ने सूचना दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और बेलारी ओपीध्यक्ष रामनिवास चौधरी के नेतृत्व में त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष, शंकरपुर थानाध्यक्ष, श्रीनगर थानाध्यक्ष, भर्राही ओपीध्यक्ष, भतनी ओपीध्यक्ष रविकांत कुमार, सअनि समीद खान स्थानीय चौकीदार एवं सशस्त्र बल के साथ रानीपट्टी गांव के वार्ड संख्या नौ स्थित गुड्डू कुमार पिता किशोर यादव के घर पर छापा मारकर देसी पिस्तौल और दो जिन्दा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस के समक्ष कई अहम राज भी खोला है। इस सम्बन्ध में बेलारी ओपीध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के विरूद्ध कई मामला दर्ज है।