कोशी लाइव :
@इकबाल राजा
कुमारखंड(मधेपुरा)युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित खेलना जरुरी है|उक्त बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सुपौल की सांसद सांसद रंजित रंजन ने केवटगामा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट लीग मैच(50-50)के उद्घाटन के दौरान संबोधित करते हुए कही|इस अवसर पर उन्होंने कहा खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखता है|इतना ही नहीं इससे युवाओं में शिष्टाचार को भी बढ़ावा मिलता है|उन्होंने कहा कि भारत में खेले जाने वाले फ़ुटबाल,वालीवाल,कबड्डी,खोखो आदि खेलों का बिदेशों में पहचान है|वहीँ वर्त्तमान परिवेश में क्रिकेट ने स्थान प्राप्त कर लिया है|युवाओं को नियमित कुछ समय खेलना चाहिए इससे उनका शरीर तंदुरुस्त रहेगा|उन्होंने मैच के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन प्रखंड स्तर पर होना चाहिए और इसमें प्रखंड के सभी पंचायत के टीम को आमंत्रित किया जाना चाहिए|इससे अन्य पंचायतों के युवाओं को भी खेल के प्रति आकर्षित करने में सहायता मिलेगी|
इस अवसर पर उन्होंने बल्ला उछालकर मैच का उद्घाटन किया|मैच के प्रथम दिन केवटगामा एवं कोङलाही टीम के बीच मैच खेला गया|इस दौरान बारहवीं ओवर में ही केवटगामा टीम ने विपक्षी टीम को आठ विकेट से पराजित कर दिया|इस अवसर पर केवटगामा टीम के कप्तान बुलबुल कुमार के साथ सिंधू अवतार, सोनू,रविरत्न दीप,दया सागर,प्रशांत,सुमन कुमार बिद्रोही,राहुल कुमार, राजा कुमार के साथ-साथ कोङलाही टीम के कप्तान सुशांत कुमार के साथ ओमप्रकाश सहित ग्रामीण एवं अन्य खिलारी मौजूद थे|

