Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:आंगनबाड़ी सेविका मंजू देवी का निधन, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 1, 2026

MADHEPURA NEWS:आंगनबाड़ी सेविका मंजू देवी का निधन, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

मधेपुरा में आंगनबाड़ी सेविका मंजू देवी का निधन, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या-04 की आंगनबाड़ी सेविका मंजू देवी का 31 अक्टूबर की रात निधन हो गया। वे केंद्र कोड-06 में सेविका के पद पर कार्यरत थीं। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात अचानक मंजू देवी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा ले गए। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पति के निधन के बाद अकेले संभाली परिवार की जिम्मेदारी

मंजू देवी का पैतृक गांव शंकरपुर प्रखंड का रायभीर है। उनके पति विलास कुमार यादव का कई दशक पहले निधन हो गया था। पति के निधन के बाद उन्होंने अकेले ही परिवार की जिम्मेदारी संभाली और बच्चों का पालन-पोषण किया।

उनके परिवार में दो बेटे कुंदन कुमार और चंदन कुमार, एक बेटी पूजा कुमारी और बहू हैं। परिवार रायभीर गांव के वार्ड संख्या-07 में रहता है।

निधन से परिवार में शोक

मंजू देवी के निधन की सूचना मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में शोक छा गया। स्थानीय लोगों और परिचितों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।