Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 600 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; तीन बाइक जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 9, 2026

BIHAR NEWS:भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 600 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; तीन बाइक जब्त

### मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 600 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; तीन बाइक जब्त

मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 48वीं वाहिनी के जवानों ने 600 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही तीन बाइक भी जब्त की गई हैं।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के पंचरत्न गांव निवासी अनित यादव के रूप में हुई है। एसएसबी जवानों ने गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

गमरिया गांव के पास एसएसबी ने की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के विशेष गश्ती दल को भारत-नेपाल सीमा स्तंभ से करीब तीन किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र के गमरिया गांव के समीप तैनात किया गया था।

इसी दौरान नेपाल की ओर से तीन बाइक पर सवार कुछ लोग आते दिखाई दिए। जवानों को देखते ही बाइक सवार भागने लगे। एसएसबी जवानों ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि अन्य तस्कर शराब से लदी बाइक छोड़कर गांव की संकरी गलियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

तीन बाइक से 600 बोतल शराब बरामद

एसएसबी जवानों ने मौके से तीनों बाइक पर लदी कुल 600 बोतल शराब जब्त कर ली। गिरफ्तार तस्कर अनित यादव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kosi Live – नई सोच, नई खबर