Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा केंद्रीय विद्यालय में अनुसूचित जनजाति के लिए पुनः प्रवेश आवेदन शुरू, 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 30, 2026

मधेपुरा केंद्रीय विद्यालय में अनुसूचित जनजाति के लिए पुनः प्रवेश आवेदन शुरू, 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

मधेपुरा केंद्रीय विद्यालय में अनुसूचित जनजाति के लिए पुनः प्रवेश आवेदन शुरू, 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

मधेपुरा से पप्पू मेहता की रिपोर्ट

मधेपुरा। मधेपुरा मुख्यालय स्थित एसएनपीएम उच्च विद्यालय परिसर में संचालित केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जनजाति  के अभ्यर्थियों के प्रवेश को लेकर पुनः आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से वाल वाटिका-1, वाल वाटिका-2, वाल वाटिका-3 तथा कक्षा 1 से 5 तक में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों से पुनः आवेदन मांगा गया है।

विद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के दौरान विद्यालय पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य कुमार ठाकुर ने बताया कि वाल वाटिका-1 से वाल वाटिका-3 तथा कक्षा 1 से 5 तक अनुसूचित जनजाति के लिए तीन-तीन सीटें रिक्त हैं। इन्हीं रिक्तियों के विरुद्ध पात्र अभ्यर्थियों से प्रवेश के लिए पुनः आवेदन लिया जा रहा है।

प्राचार्य ने बताया कि पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यालय पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित नियमों और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर पूरी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।