Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:नया बाजार में पुलिस की दबिश, हन्नी चौधरी और उत्कर्ष गिरफ्तार; 2 पिस्टल-6 कारतूस बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 3, 2026

SAHARSA:नया बाजार में पुलिस की दबिश, हन्नी चौधरी और उत्कर्ष गिरफ्तार; 2 पिस्टल-6 कारतूस बरामद

सहरसा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, दो अपराधी गिरफ्तार; 2 देसी पिस्टल और 6 कारतूस बरामद

सहरसा। सदर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती अभियान के दौरान बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की कथित तैयारी कर रहे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पार्टी कार्यालय में जुटे थे अपराधी

पुलिस के अनुसार, एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा था। बुधवार की शाम सदर अस्पताल चौकी प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि रोहित कुमार उर्फ हन्नी चौधरी अपने 5-6 साथियों के साथ नया बाजार स्थित काली मंदिर के पीछे बने अपने पार्टी कार्यालय में अवैध हथियारों के साथ जुटा है। सूचना थी कि सभी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी में मिले हथियार और कारतूस

पुलिस ने कार्यालय की तलाशी ली तो वहां से 02 देसी पिस्टल और 06 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बरामद हथियारों से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

गुरुवार को सदर थाना परिसर में सदर SDPO पंकज कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  • रोहित कुमार उर्फ हन्नी चौधरी, पिता- सिवेन्द्र भगत, निवासी-सपटियाही वार्ड नंबर 12, थाना-सदर।
  • उत्कर्ष राज, पिता- राजेश कुमार सिंह, निवासी-गंगजला वार्ड नंबर 18/232, थाना-सदर।

दोनों के खिलाफ सदर थाना कांड संख्या 1063/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब फरार अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।