Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी:पकड़ा गया,पिटाई के बाद हुई मांग भराई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 2, 2026

BIHAR:आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी:पकड़ा गया,पिटाई के बाद हुई मांग भराई

सीवान में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा: पुलिस को सौंपा, परिजनों की सहमति से मंदिर में हुई शादी

सीवान। मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया गांव में करीब तीन साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का आखिरकार शादी के साथ सुखद अंत हो गया। प्रेमिका से मिलने देर रात उसके गांव पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को मैरवा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ और जांच के बाद दोनों को बाउंड पेपर पर छोड़ दिया गया। अगले दिन परिजनों और ग्रामीणों की सहमति से दोनों ने चंदनीयडीह माता मंदिर में शादी रचा ली।

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मामला मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया गांव का है। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी अनिल कुमार गोड़ के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान नरहिया गांव निवासी संजना कुमारी पटेल के रूप में बताई गई है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे और अपने रिश्ते को लेकर गंभीर थे।

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक

बताया गया कि मंगलवार की रात अनिल कुमार गोड़ अपनी प्रेमिका संजना कुमारी से मिलने नरहिया गांव पहुंचा था। रात के समय युवक के गांव में आने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने उसे पकड़ लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने युवक और युवती को मैरवा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने पूछताछ के बाद बाउंड पेपर पर छोड़ा

मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच की।

जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को बाउंड पेपर पर छोड़ दिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक, बाद में दोनों के परिजनों और ग्रामीणों की सहमति से दोनों ने शादी कर ली।

चंदनीयडीह माता मंदिर में रचाई शादी

पुलिस से मुक्त होने के बाद बुधवार को प्रेमी युगल चंदनीयडीह माता मंदिर पहुंचा। यहां ग्रामीणों और अन्य लोगों की मौजूदगी में दोनों ने चंदनीयडीह माता को साक्षी मानकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और विवाह के बंधन में बंध गए।

शादी के दौरान मौजूद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच यह विवाह चर्चा का विषय बना रहा।

वरमाला पहनाकर साथ निभाने का लिया संकल्प

मंदिर में विवाह के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। दोनों ने सात वचनों को निभाने की कसमें भी खाईं।

इस तरह करीब तीन वर्षों से चल रहा प्रेम प्रसंग आखिरकार शादी में बदल गया। परिवार और ग्रामीणों की सहमति से दोनों एक-दूसरे के जीवनसाथी बन गए।