Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया में कार से 172.86 लीटर अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 5, 2026

पूर्णिया में कार से 172.86 लीटर अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया में कार से 172.86 लीटर अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया: जिले में अवैध शराब की तस्करी और खरीद-बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने मोजाबाड़ी स्थित महानंदा पुल के पास विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर 172.86 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। मौके से कार सवार दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने महानंदा पुल के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद रिजवान और भोलू कुमार के रूप में हुई है। दोनों पूर्णिया जिले के माधोपारा के रहने वाले बताए गए हैं।

गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों की स्वास्थ्य जांच सदर अस्पताल में कराई। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि जिले में अवैध शराब की तस्करी और खरीद-बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।