सुपौल: प्राथमिक विद्यालय यादव राम टोला नरहैया में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, समावेशी शिक्षा पर दिया गया जोर
सुपौल: प्राथमिक विद्यालय यादव राम टोला, नरहैया के प्रांगण में शनिवार (25 जुलाई 2026) को विभागीय निर्देश के आलोक में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की संगोष्ठी का विषय "समावेशी शिक्षा: हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण" रहा, जिस पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित अभिभावकों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक फैज अहमद ने समावेशी शिक्षा के उद्देश्यों, महत्व और प्रत्येक बच्चे को समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर अभिभावकों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार प्रत्येक बच्चे का है और सभी बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार सीखने का अवसर मिलना चाहिए।
संगोष्ठी में शिक्षिका मधुलता कुमारी, शिक्षक पप्पू कुमार, रसोइया बुधनी देवी एवं सरिता देवी, विद्यालय शिक्षा समिति (VSS) के अध्यक्ष राम कुमार राम सहित अभिभावक योगेन्द्र राम, अखिलेश यादव, बबलू कुमार, प्रतिभा कुमारी, मोनिका कुमारी, ममता देवी, कार्तिक कुमार, रीता देवी, रंजू देवी एवं ललिया देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समावेशी शिक्षा को सफल बनाने में विद्यालय और अभिभावकों की साझी भागीदारी पर बल दिया गया तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।