Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सहरसा में शुरू हुई महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा, आधे किराये में मिलेगा सुरक्षित सफर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, July 18, 2026

SAHARSA:सहरसा में शुरू हुई महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा, आधे किराये में मिलेगा सुरक्षित सफर

हेडलाइन:

सहरसा में शुरू हुई महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा, आधे किराये में मिलेगा सुरक्षित सफर

सहरसा जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पतरघट (सहरसा) में छात्राओं की सुरक्षित एवं सुगम आवागमन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पिंक बस का शुभारंभ किया गया।


इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी सुजित वर्नमाला सहित महाविद्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया।


पिंक बस सेवा से छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। 

 

सहरसा: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने महिलाओं की सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहरसा में पिंक बस सेवा की शुरुआत की है। इस नई पहल का महिला यात्रियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे अब दैनिक यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और आसान हो गई है।

फिलहाल सहरसा जिले को एक पिंक बस उपलब्ध कराई गई है। यह बस सहरसा से रहूआ, बाड़ा, नवहट्टा होते हुए मुरादपुर तक संचालित की जा रही है। बस प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे सहरसा से रवाना होती है और शाम करीब 4 बजे नवहट्टा से वापस सहरसा लौटती है। बस में कुल 24 सीटों की व्यवस्था है।

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस में महिला कंडक्टर पूजा जायसवाल की तैनाती की गई है, जबकि बस का संचालन चालक द्वारा किया जा रहा है। पूजा जायसवाल ने बताया कि यह सेवा विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए शुरू की गई है, ताकि वे बिना किसी झिझक और डर के सुरक्षित यात्रा कर सकें।

महिला यात्रियों ने सरकार से मांग की है कि जिले में पिंक बसों की संख्या बढ़ाई जाए और अन्य प्रमुख मार्गों पर भी इस सेवा का विस्तार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को सुरक्षित और सस्ती सार्वजनिक परिवहन सुविधा का लाभ मिल सके।