Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:मोमोज बेचने वाला रेहान पुलिस हिरासत में, नाबालिगों को फंसाकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, July 2, 2026

BIHAR:मोमोज बेचने वाला रेहान पुलिस हिरासत में, नाबालिगों को फंसाकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप

मोमोज बेचने वाला रेहान पुलिस हिरासत में, नाबालिगों को फंसाकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप

गया पुलिस की दबिश के बाद पटना के फुलवारी शरीफ थाने में किया सरेंडर

गया। बिहार पुलिस ने उस आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिस पर नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का गंभीर आरोप है। आरोपी की पहचान मोहम्मद रेहान के रूप में हुई है, जो गया जिले के **** थाना क्षेत्र का निवासी है।

मामले में पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी के बाद आरोपी ने पटना के **** में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी को गया लाने के लिए पुलिस टीम पटना रवाना हो गई है।

मोमोज की दुकान की आड़ में लड़कियों को फंसाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद रेहान बांकेबाजार क्षेत्र में मोमोज की दुकान चलाता था। आरोप है कि वह दुकान पर आने वाली नाबालिग लड़कियों से दोस्ती करता, उन्हें भरोसे में लेकर अपने जाल में फंसाता और बाद में उनके साथ यौन शोषण करता था।

आरोप यह भी है कि वह कथित कृत्य का वीडियो बनाता था और कुछ मामलों में उसे वायरल भी करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि कई नाबालिग लड़कियां इस मामले से प्रभावित हो सकती हैं।

शिकायत के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बांकेबाजार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रेहान ने उसकी बहन को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण किया और वीडियो वायरल कर दिया।

शिकायत के आधार पर POCSO सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था।

दिल्ली और प्रयागराज तक छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए गया पुलिस ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और **** समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

लगातार पुलिस दबाव बढ़ने के बाद आरोपी घबरा गया और अंततः पटना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

स्पीडी ट्रायल से दिलाई जाएगी कड़ी सजा

मगध आईजी **** ने बताया कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में छापेमारी की गई थी।

उन्होंने कहा कि आरोपी को गया लाकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी और मामले की तेजी से सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा, ताकि दोष सिद्ध होने पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस पूरे मामले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या ब्लैकमेलिंग रैकेट सक्रिय था।