Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया में STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ की हेरोइन के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 30, 2026

पूर्णिया में STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ की हेरोइन के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया में STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ की हेरोइन के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में तीन अलग-अलग वाहनों पर सवार छह शातिर अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन की यह बड़ी खेप से तस्करी कर पूर्णिया लाई जा रही थी।

पुलिस को पहले ही सूचना मिल चुकी थी कि तस्कर किसी बड़ी डील को अंजाम देने के लिए जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। इसके बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से जाल बिछाया और घेराबंदी कर तीनों वाहनों समेत तस्करों को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को मुफ्फसिल थाना लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सरगना, सप्लाई चेन और स्थानीय संपर्कों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से इस अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।


खबर को अपडेट किया जा रहा है कोशी लाइव के साथ बने रहे.....