यूजर्स रहे है परेशान
लॉगिन करने की कोशिश करने पर यूजर्स को 'सेशन एक्सपायर्ड' (Session Expired) या 'पेज नॉट फाउंड' जैसी तकनीकी त्रुटियों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक आई इस तकनीकी खराबी के बाद परेशान यूजर्स ने अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का रुख किया।
एक्स पर ट्रेंड होने लगा #FacebookDown
देखते ही देखते 'एक्स' पर #FacebookDown और #InstagramDown ट्रेंड करने लगा, जहां दुनियाभर के लोग मीम्स और स्क्रीनशॉट शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' (Downdetector) पर भी कुछ ही मिनटों में लाखों यूजर्स ने इस तकनीकी व्यवधान की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुरुआती तौर पर इसे सर्वर में आई कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी माना जा रहा है, हालांकि मेटा की ओर से इस वैश्विक डाउनटाइम और इसके पीछे की मुख्य वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या बहाली का समय जारी नहीं किया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है...