Kosi Live-कोशी लाइव Bihar: मौसी के साथ कमरे में संबंध बना रहा था युवक, तभी आ गए नाना, बिना कपड़ों के आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, बोला- मैं इनसे. - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 3, 2026

Bihar: मौसी के साथ कमरे में संबंध बना रहा था युवक, तभी आ गए नाना, बिना कपड़ों के आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, बोला- मैं इनसे.

Bihar Mausi Bhanja Viral Video: बिहार के वैशाली जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव का बताया जा रहा है, जहां एक युवक को उसकी मौसी के साथ ही परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया.
इसके बाद घर में ही हंगामा शुरू हो गया और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए. लोगों ने पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की और बाद में मांग में सिंदूर भरवाकर शादी करवा दी.

बताया जा रहा है कि युवक गोलू महतो अपनी प्रेमिका और सगी मौसी ममता कुमारी से मिलने चोरी-छिपे उसके घर पहुंचा था. दोनों घर के एक कमरे में मौजूद थे, तभी अचानक गोलू के सगे नाना और लड़की के पिता जगलाल महतो की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में संबंध बनाते पकड़ लिया.
कमरे में दवाई लेने गए थे लड़के के नाना

लड़की के पिता और लड़के के नाना जगलाल महतो ने बताया कि हम कमरे में दवाई लेने गए थे. कमरे में गया तो मेरा होश उड़ गया. दोनों आपत्तिजनक हालत में थे. मुझे देखते ही दोनों आनन-फानन में कपड़े पहनकर जाने लगे, तभी मैंने दोनों को पकड़ा और लोगों को बुलाया.

इसके बाद लोगों ने दोनों से उनकी मर्जी पूछी. लड़के ने कहा कि 'मैं मौसी से प्यार करता हूं, इनसे ही शादी करूंगा.' लड़की ने भी लड़के के साथ शादी की बात स्वीकार की. हालांकि, पिटाई और पकड़े जाने के बाद से लड़की लगातार रो रही थी. फिर दोनों की शादी करवा दी गई.

लड़की की चाची ने किया बड़ा खुलासा

लड़की की चाची ने कहा कि दोनों को एक साथ देख पहले भी शक हुआ, लेकिन रिश्ते में मौसी-भांजा होने के चलते हमलोग शर्म से नहीं बोलते थे कि लोग हमें ही गलत कह देंगे. लेकिन आज इन दोनों को खुलेआम पकड़ा गया है.

गोलू महतो असल में जगलाल महतो की बड़ी बेटी का बेटा है. इस नाते ममता कुमारी रिश्ते में गोलू की सगी मौसी लगती है. बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को बचपन से ही पसंद करते थे और पिछले दो सालों से उनके बीच यह गहरा प्रेम प्रसंग गुपचुप तरीके से चल रहा था. वह साथ में पहले भी कई बार घूमने जा चुके हैं.

फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में लड़का की मांग में सिंदूर भरता नजर आ रहा है. वहीं लड़की रोती दिखाई दे रही है.