Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:चोरी की स्कॉर्पियो से कर रहे थे शराब तस्करी,पुलिस ने बरामद किया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 28, 2026

BIHAR:चोरी की स्कॉर्पियो से कर रहे थे शराब तस्करी,पुलिस ने बरामद किया

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंतामणीपुर पैक्स अध्यक्ष के घर से करीब एक वर्ष पूर्व चोरी हुई स्कॉर्पियो आखिरकार बरामद हो गई. हैरानी की बात यह है कि चोर चोरी की गई स्कॉर्पियो का इस्तेमाल शराब तस्करी में कर रहे थे.

दो सितंबर को शराब लदी स्कॉर्पियो को जब्त किया

मधुबनी जिले की रहिका थाना पुलिस ने शराब लदी इस स्कॉर्पियो को जब्त किया था. जानकारी के अनुसार,मधुबनी जिला के रहिका थाना पुलिस ने 2 सितंबर 2025 को शराब से लदी एक स्कॉर्पियो को जब्त किया था. मामले में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी.

21 जून को पैक्स अध्यक्ष के घर से चोरी हुई थी

पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परिवहन विभाग से वाहन का सत्यापन कराया, जिसमें स्कॉर्पियो चिंतामणीपुर पैक्स अध्यक्ष चंदन पटेल के भाई देश प्रेम पटेल के नाम से पंजीकृत पाई गई. मधुबनी पुलिस ने आगे की जांच के लिए बेलसर थाना पहुंचकर वाहन मालिक के नाम और पते का सत्यापन कराया. इस दौरान जानकारी मिली कि उक्त स्कॉर्पियो 21 जून 2025 को पैक्स अध्यक्ष के घर से चोरी हो गई थी.

पुलिस जांच में मामला का खुलासा, जांच जारी

इस संबंध में बेलसर थाना कांड संख्या 432/25 के तहत पहले से प्राथमिकी दर्ज थी. चोरी की पुष्टि होने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके उपरांत वाहन स्वामी ने मधुबनी जिले के रहिका थाना से स्कॉर्पियो को मुक्त कराकर अपने घर वापस ले आए. एक वर्ष बाद चोरी हुई गाड़ी मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली.