Jehanabad से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां कानून के एक जांबाज रक्षक की अपनी ही सरकारी पिस्टल उसकी मौत का कारण बन गई। घटना Ghosi Police Station क्षेत्र के चिरी मोड़ के पास हुई, जहां STF के जवान धीरज कुमार की कमर में रखी पिस्टल से अचानक गोली चल गई।
गोली सीधे जवान को जा लगी। घटना के बाद पुलिस की मदद से आनन-फानन में उन्हें Ghosi PHC Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कमर में लगी पिस्टल अचानक कैसे चली?
इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एसपी और डीएसपी शामिल हैं, मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूरी सुरक्षा के साथ कमर में रखी पिस्टल से आखिर गोली कैसे चल गई।
परिवार में मचा कोहराम
मृतक जवान धीरज कुमार मूल रूप से Nalanda जिले के Rahui थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के सोनसा गांव के निवासी थे। इस हादसे के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत हैं। जवान की अचानक मौत से पूरे गांव के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।