Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:शादी के दिन दूल्हा गिरफ्तार, जमीन विवाद में गोलीबारी का मुख्य आरोपित निकला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 20, 2026

SUPAUL:शादी के दिन दूल्हा गिरफ्तार, जमीन विवाद में गोलीबारी का मुख्य आरोपित निकला

त्रिवेणीगंज में शादी के दिन दूल्हा गिरफ्तार, जमीन विवाद में गोलीबारी का मुख्य आरोपित निकला

17 कट्ठा जमीन विवाद में चली गोली, एक घायल; शादी की तैयारियों के बीच पुलिस ने दबोचा

त्रिवेणीगंज। जमीन विवाद में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को उसकी शादी वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपित की सोमवार को शादी तय थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच पुलिस ने छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया।

दो वर्षों से चल रहा था जमीन विवाद

मिली जानकारी के अनुसार खेती की 17 कट्ठा जमीन को लेकर ब्रह्मदेव यादव और योगेंद्र यादव के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने रविवार देर रात हिंसक रूप ले लिया।

कहासुनी के बाद चली गोली

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित लतौना में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गोलीबारी की घटना सामने आई। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

शादी की रस्म से पहले पुलिस ने पकड़ा

घटना के बाद थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपित को उसके घर से उस समय गिरफ्तार किया, जब शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं।

घटनास्थल से खोखा बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद घर में शादी की खुशियां सन्नाटे में बदल गईं।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपित मनखुश कुमार के विरुद्ध कांड दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा जा रहा है।