Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:वैशाली एक्सप्रेस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत: हाथ और दोनों पैर कटे, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 9, 2026

SAHARSA:वैशाली एक्सप्रेस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत: हाथ और दोनों पैर कटे, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हेडलाइन:
वैशाली एक्सप्रेस से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत: हाथ और दोनों पैर कटे, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खबर:
सहरसा – सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के काटी थाना क्षेत्र के देवानंद वार्ड 12 निवासी गणेश साह के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अजीत कुमार सहरसा में एक निजी कंपनी में मजदूरी करते थे। गुरुवार को वह सहरसा स्टेशन से मुजफ्फरपुर जाने के लिए वैशाली एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन जैसे ही सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के पास खुली, वह अचानक चलती ट्रेन से गिर गए।

गिरने के बाद अजीत ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनका एक हाथ और दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में वह करीब आधे घंटे तक पटरी पर पड़े रहे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, अजीत ने एक साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था और उनकी तीन महीने की एक बेटी है। वह दो भाइयों में सबसे छोटे थे और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।

आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेन से गिरने के कारण युवक की मौत हुई है और मामले की सूचना जीआरपी थाने को दे दी गई है।